फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने के मामले में चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतनाली मंडी। गांव डालनवास में व्यायाम कर रहे युवक को गोली मारने के मामले में सतनाली पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर चार नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। इनमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले को लेकर रविवार को डीएसपी महेंद्रगढ़ यादराम, थाना सतनाली प्रभारी राजेंद्र कौशल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की और आवश्यक तथ्य जुटाए।
पुलिस को दी शिकायत में पिता प्रधान ने बताया कि उसका बेटा सोनू पीलिया जोहड़ के पास सेना भर्ती के लिए दौड़ का अभ्यास करने गया था। उसके साथ सचिन, कपिल, राकेश और मयंक भी गए थे। सोनू की इन लोंगों के साथ दो-तीन पहले कहासुनी हो गई थी। मुझे उक्त चारों लोगों पर शक है कि वो इस वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने शक के आधार चारों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव डालनास निवासी सोनू गांव के पीलिया जोहड़ के पास व्यायाम कर रहा था। जब वह व्यायाम कर जैतपुर रोड पर आया तो राजस्थान की ओर से आई ब्रेजा गाड़ी में सवार बदमाशों ने उसकी छाती में गोली मार दी थी। उस समय जोहड़ में गांव के और भी युवा व्यायाम कर रहे थे। गोली की आवाज सुनकर वो मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे तुरंत उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया तथा पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया। चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे रेवाड़ी निजी अस्पताल में लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही सोनू ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने प्रधान ने गांव के ही कपिल, सचिन, राकेश और मयंक पर शक जताया है। पुलिस ने पिता के बयान पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राकेश और कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास एक रिवाल्वर भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को सोमवार को महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा। शेष दो आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की टीम जुटी हुई है।-राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सतनाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें