फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने कोतवाली में रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली के सामने स्थित शिव मंदिर में रविवार दोपहर एक प्रेमी जोड़ें ने शादी रचाई। कोतवाली में वर और कन्या पक्षों के बीच सुलह के बाद मंदिर में दोनों ने वरमाला डाली। इसके बाद लड्डू का वितरण किया गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़वा कोछा निवासी गुरुदेव यादव (28) प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था।


जबकि उसकी रिश्तेदार कोतवाली क्षेत्र के ही पांडेय का पुरवा रामनगर निवासी आरती यादव (23) भी गुरुदेव यादव के साथ प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही थी।


इसी दौरान दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। परिवारजनों की मर्जी के बगैर दोनों ने नोटरी शपथ पत्र के साथ आपस में प्रेम-विवाह कर लिया।


उप निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि प्रेमिका आरती यादव के पिता जोखू राम यादव ने कोतवाली में शिकायत की गई थी कि उसकी पुत्री आरती और गुरुदेव यादव पिछले 20 दिनों से संपर्क नहीं कर रहे हैं।


फोन भी नहीं उठा रहे हैं। इस पर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और फोन से संपर्क करने पर प्रेमी और प्रेमिका को रविवार को कोतवाली बुलाया गया।


जहां नोटरी शपथ पत्र के जरिए प्रेमी और प्रेमिका द्वारा आपस में विवाह किए जाने का मामला सामने आया। दोनों की मर्जी के आगे उनके परिवारजनों को झुकना पड़ा और दोनों पक्षों द्वारा सुलह समझौता किया गया।
विज्ञापन



उसके बाद कोतवाली के सामने स्थित शिव मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे के गले में फूलों की माला पहनाकर साथ जीने मरने की कसमें खाई।


इस दौरान ग्राम प्रधान मुस्लिम शेख सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दोनों बालिग हैं। अपनी मर्जी से साथ रहने को सहमति जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें