फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम कर रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव डालनवास के पास कार सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव डालनास निवासी सोनू गांव के पीला जोहड़ में व्यायाम कर रहा था। जब वह व्यायाम कर जैतपुर रोड पर आया तो राजस्थान की तरफ से आई ब्रेजा गाड़ी में सवार बदमाशों ने उसको गोली मार दी। गोली सोनू की छाती में लगी। उस समय जोहड़ में गांव के अन्य युवा भी व्यायाम कर रहे थे। गोली की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे तुरंत उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचित किया। चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे रेवाड़ी के निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही सोनू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव डालनवास में गोली चलने की सूचना मिली थी। गोली सोनू की छाती में लगी थी। उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती करवाया गया था। वहां से डाक्टर ने रेफर कर दिया। रेवाड़ी ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। - राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सतनाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें