नारनौल। पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवती की जान पहचान कुछ माह पहले मनोज से हुई थी। इसके बाद दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी। मनोज (24) ने उसे मिलने के लिए 19 फरवरी को एक होटल में बुलाया। जहां मनोज ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी उसकी अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण कर रहा है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर युवती ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।