फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो की जांच करवाकर चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रहे गोपाल शरण गर्ग की अश्लील वीडियो मामले में मंगलवार को महिलाओं प्रदर्शन कर वीडियो की जांच करवाने की मांग की। इससे पूर्व महिलाएं सब्जी मंडी के पास स्थित राव बंशी सिंह पार्क में एकत्रित हुई। जहां से महिलाएं चेयरमैन के खिलाफ एडवोकेट पंकज किरोडीवाल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए आजाद चौक, मानक चौक, पुल बाजार व महावीर चौक से होते हुए डीसी कैंप कार्यालय पहुंची। यहां महिलाओं ने डीसी डॉ. गरिमा मित्तल को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर चेयरमैन की अश्लील वीडियो की जांच करवाकर चेयरमैन खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसके अलावा सनातन धर्म सभा, एएसडी स्कूल व एमएएसडी स्कूल संस्थाओं पर तुरंत प्रभाव से रिसीवर बैठाने की भी मांग की। उनका कहना है कि गोपाल शरण गर्ग की वायरल वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।
महिलाओं ने कहा गोपाल शरण साल 1995 से शहर की 36 बिरादरी की संस्था सनातन धर्म सभा पर कब्जा कर अपने परिवार के सदस्यों को काबिज किए हुए है। संस्था के तहत दो स्कूल चलाए जा रहे हैं। इनमें काफी संख्या में छात्राएं पढ़ती है और महिला शिक्षिकाओं का स्टाफ है। अब गोपाल शरण गर्ग की वायरल वीडियो के बाद छात्राओं व शिक्षिकाओं में भय बना हुआ है। गर्ग ने अब इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है तो बोर्डों को हटवाकर नगर परिषद द्वारा अपने कब्जे में लिया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल पुलिस करेगी मामले की जांच
हरियाणा व्यापार मंडल के चेयरमैन रहे गोपाल शरण गर्ग की कथित अश्लील वीडियो की जांच अब पलवल पुलिस करेगी। इसके लिए गोपाल शरण गर्ग ने साउथ रेंज के एडीजीपी श्रीकांत जाधव से अपील की थी कि मामले की जांच जिला महेंद्रगढ़ पुलिस की बजाय पलवल पुलिस करवाएं। इस पर एडीजीपी ने केस पलवल पुलिस को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें