फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति पर किया कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव बेरला में हुए एक झगड़े में व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में घायल ने आरोपी पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप लगाए हैं। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव बेरला निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात अक्तूबर को एक दुकान से अपने घर जा रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसे चोटें आई। जब उसने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने आकर उसका बचाव किया। पुलिस शिकायत में घायल का आरोप है कि आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। परिजन घायल को दादरी के सिविल अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें