फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला बेटे का शव, मां ने दस लोगों पर दर्ज कराया अपहरण, हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। पांच दिन से लापता युवक की हत्या करके शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कनीना पुलिस के अनुसार उन्हें शुक्रवार को धनौंदा के पास नहर में एक युवक का शव मिला था। जांच के दौरान शव की शनाख्त गांव धनौंदा निवासी 24 वर्षीय मुकेश के तौर पर हुई। मुकेश की मां ने 11 मार्च को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कनीना थाना अध्यक्ष बलवान सिंह ने बताया कि मृतक की मां लक्ष्मी देवी के बयान पर शुक्रवार को नहर से शव बरामद होने पर दस लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मार्च को मोटिया, कैलाश, दीपक, कुलदीप उसके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। पूरा दिन उसका बेटा वापस नहीं आया तो उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उसने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। शव मिलने के बाद पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के ही घनश्याम, मंजीत, थानू, मनु, अंकित, कुलदीप, मोटिया, दीपक, खरकड़ा बास निवासी कैलाश और अंकित के छोटे जीजा ने मुकेश की हत्या की है।
आरोप है कि वारदात से पहले भी इन लोगों ने मुकेश को जान से मारने की घमकी दी थी। मृतक की मां ने बताया कि पिछले महीने गांव में शादी के दौरान मुकेश के साथ आरोपियों का विवाद हुआ था। उसके बाद यह सभी मुकेश से रंजिश रख रहे थे। मुकेश मजदूरी का कार्य करता था। 24 वर्षीय मुकेश अविवाहित था।
विज्ञापन


वर्जन
मुकेश की मौत नहर में डूबने से हुई है या उसकी हत्या की गई है, फिलहाल इस बारे में स्पष्ट नहीं है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को नारनौल भेजा गया है। मृतक की मां के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को काबू कर पूछताछ की जाएगी।
- साधुराम बिश्नोई, डीएसपी, कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें