सियार ने किसान पर किया हमला
सुल्तानपुर। घर के दरवाजे पर बैठे किसान को एक सियार ने काट लिया। परिवारीजनों ने किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गोसाईगंज क्षेत्र के खरसोमा गांव निवासी किसान मायाराम (45) शुक्रवार शाम दरवाजे पर बैठे थे। उस दौरान गांव में पहुंचे एक सियार ने मायाराम पर हमला कर दिया। सियार ने मायाराम को काट लिया। चीख के बाद पहुंचे ग्रामीणो को देखकर सियार जंगल की तरफ भाग निकला। गंभीर रूप से घायल मायाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।