फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाली क

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी। कस्बे के महेंद्रगढ़ रोड़ पर पावर हाउस के समीप अज्ञात चोरों ने वीरवार देर रात एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान एवं लगभग दस हजार की नगदी चोरी कर ली। चोरों ने पास की एक अन्य दुकान का ताला भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामपाल पुत्र गुगनराम वासी जड़वा ने बताया कि कस्बे के महेंद्रगढ़ रोड़ पर पावर हाउस के सामने उसकी पाल वॉच एंड मोबाइल के नाम से दुकान है। अज्ञात चोरों ने वीरवार रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे हजारों रुपये के लगभग 30-35 नए और पुराने मोबाइल फोन, गल्ले में रखे लगभग दस हजार की नगदी व अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें