फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक की चाकू घोंपकर हत्या,पूर्व सरपंच के बेटे समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर की श्याम कालोनी निवासी केडी उर्फ मनोज की नसीबपुर गांव के पास कुछ युवकों ने रंजिश में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत पर पुलिस ने गांव मांदी के पूर्व सरपंच के बेटे के अलावा चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस महेंद्रगढ़ रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। चर्चाओं के अनुसार वर्ष 2015 में मांदी गांव निवासी संजय नामक युवक की सिंघाणा रोड पर पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में केडी के भी शामिल होने का शक था। इसके बाद से युवकों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश का बदला लेने के उद्देश्य से ही केडी उर्फ मोनू की हत्या करना बताया जा रहा है।
श्याम कालोनी निवासी करीब 30 वर्षीय मनोज उर्फ केडी की शुक्रवार शाम साढे़ चार बजे के करीब नसीबपुर गांव के आगे एक होटल पर चिकन लेने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर पांच युवक आए। उनका आपस में विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने केडी उर्फ मनोज को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। केडी उर्फ मनोज खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस मंगवाकर घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत देखकर उसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन उसे बहरोड लेकर गए। जहां से भी उसको रेफर कर दिया। परिजन उसे जयपुर ले जा रहे थे कि उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। केडी के पिता रामौतार ने पुलिस को दी शिकायत में मांदी गांव के पूर्व सरपंच के बेटे सुरेंद्र उर्फ धुनिया समेत चार युवकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि केडी के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़ों सहित कई अन्य मामले दर्ज थे। आरोपियों ने केडी के शरीर पर कई बार चाकू से वार किए। इसमें दो हाथ और एक छाती पर निशान थे। डॉक्टरों के अनुसार छाती पर चाकू के वार से केडी की मौत हुई।
विज्ञापन


इकलौता बेटा था
रामतौर ने बताया कि उसका बेटा केडी उर्फ मनोज महेंद्रगढ़ रोड नसीबपुर के पास एक होटल से चिकन लेने गया था। वह भी इस रोड पर किसी काम से गया था। इस दौरान देखा की सड़क पर भीड़ लगी हुई है। पास जाकर देखा तो बेटा मनोज जमीन पर पड़ा था। घायल अवस्था में बेटे ने बताया कि वह दुकान पर था। इसी दौरान 4-5 लड़के बाइक पर आए। उनमें एक लड़का मांदी गांव के पूर्व सरपंच का बेटा सुरेंद्र उर्फ धुनिया था। उसके साथ चार अन्य युवक भी थे। पिता ने बताया कि बेटे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत पर एक नामजद समेत कुल पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के तीन टीमें संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- रमेश कुमार, एसएचओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें