फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघोत मेले से गायब किशोरी हिसार से की बरामद 17-35-45

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। उपमंडल के गांव बाघोत में आयोजित मेले से लापता हुई किशोरी पुलिस को हिसार में मिली। किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है और वह गांव बाघोत में चार मार्च को अपने परिजनों के साथ मेले में आई थी। पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी को कनीना कोर्ट में पेश कर 164 के बयान दर्ज कराए।
पुलिस ने बताया कि चार मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर गांव बाघोत में मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले भिवानी जिले के गांव की एक किशोरी अपने परिजनों के साथ मेले में आई थी। रात के समय किशोरी वहां से लापता हो गई। परिजनों ने उसे अपने स्तर खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने कनीना थाने में शिकायत देकर जांच कर किशोरी की बरामदगी की मांग की थी। पुलिस ने किशोरी को हिसार से बरामद किया। इस दौरान आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। शुक्रवार को किशोरी का महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जहां उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। किशोरी के बयान होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक बिंटू के खिलाफ दुष्कर्म सहित पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मोबाइल पर होती थी बातचीत
पुलिस के अनुसार किशोरी उक्त आरोपी के साथ कई दिनों से संपर्क में थी। दोनों मोबाइल पर बातचीत करते थे। किसी रिश्तेदारी में आरोपी युवक की किशोरी से मुलाकात हुई थी। उसके बाद वे मोबाइल पर आपस में बातचीत करने लगे थे।
विज्ञापन


वर्जन
चार मार्च को किशोरी अपने परिजनों के साथ मेले में आई थी। उस दिन आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया था। हिसार से उसको बरामद कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया तो उसके साथ रेप होने की पुष्टि हुई है। न्यायाधीश के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज करवा दिए हैं। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
- सुमन, सब इंसपेक्टर, महेंद्रगढ़ थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें