फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.24 लाख लूट की सीसीटीवी फुटेज 5 जिलों की पुलिस को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ और अटेली में लूट की वारदात के केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए दोनों जगहों से मिली सीसीटीवी फुटेज को पड़ोस के 5 जिलों की पुलिस को भेजा है। इस तरह की पहले हो चुकी वारदातों का ब्योरा भी मांगा है।
महेंद्रगढ़ में आठ फरवरी की रात पिस्तौल के बल पर तीन लुटेरे हरियाणा डेपर्स एंड रेमंड शोरूम से 38 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। इसके बाद लुटेरों ने करीब 300 मीटर दूर सैलून में शेविंग करा रहे शोरूम मालिक की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर 28 हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात के बाद लुटेरे सफेद रंग की जायलो गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद इन लुटेरों ने मंडी अटेली क्षेत्र में पेट्रोल पंप से भी 58 हजार रुपये लूटे। लूट की दोनों वारदात एक ही गिरोह ने अंजाम दी थी। दोनों लूट की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। डीएसपी सतेंद्र कुमार टीमों को लीड कर रहे हैं। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज दादरी, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम की पुलिस के पास भेजी है। साथ ही पुलिस कर्मचारियों के सभी लोकल ग्रुप में भी यह फुटेज डाली है और इस तरह की अन्य जिलों में हुई वारदात का ब्योरा भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हमारी तीन टीम इस केस को हल करने में लगी हैं। गाड़ी के जरिए भी पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज आसपास के जिलों में भेजी हैं। लोकल पुलिस भी आरोपियों के चेहरों को पहचानने का प्रयास कर रही है।
- सतेंद्र कुमार, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें