अंधड़ के दौरान कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत
नारनौल। गांव हाजीपुर निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार शाम को तेज अंधड़ के दौरान कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव हाजीपुर निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र गांव तिगरा में बतौर मुख्याध्यापक कार्यरत था। बुधवार को वह किसी कार्य से गांव हाजीपुर से नारनौल आया था। कार्य निपटा कर शाम करीब छह बजे वापस बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था। अभी वह निवाजनगर के पास ही पहुंचा था कि पीछे से एक तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गई। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गया। आस-पास के लोग घायल को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।