फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले पर हमला, पुलिस ने दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गी में रहने वाले पर हमला, पुलिस ने दो पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। हिसार रोड स्थित टाऊन पार्क के पास रहने वाले झुग्गी- झोपड़ी वालों ने दो लोगों पर उनकी झोपड़ी में तोड़फोड़ करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किला मोहल्ला निवासी संजय व पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में टाऊन पार्क के पास रहने वाले प्यारेलाल ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ घर में सोया हुआ था कि उसी समय किला मोहल्ला निवासी संजय एवं पवन आए तथा उन्हें गाली गलौज देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। मामले की सूचना पाकर उस दिन घटनास्थल पर डीएसपी जोगेंद्र शर्मा भी पहुंचे थे। डीएसपी ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया था। प्यारे लाल की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें