फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पहुंचा नया स्टाफ, महिला शिक्षक भी नियुक्त, पीड़ित छात्रा नहीं आई स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में आक्रोशित ग्रामीण बुधवार को शांत हो गए हैं। बुधवार को स्कूल में चार अध्यापकों का नया स्टाफ आ गया। वहीं, छात्रा की तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण वह बुधवार को भी स्कूल नहीं जा पाई। जबकि अन्य विद्यार्थी स्कूल गए, जहां अध्यापकों ने सुचारु रूप से पढ़ाई करवाई। अभी दो या तीन अध्यापक स्कूल में और आ सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 9 अक्तूबर को उपमंडल के गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान अध्यापक ने सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया था। इसके बाद छात्रा की तबीयत खराब हो गई थी। 14 तारीख को उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई थी। बाद में छात्रा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी अध्यापक सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया था। ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं थे। ग्रामीणों में अन्य स्टाफ को लेकर भी आक्रोश था। उनको संदेह था कि अन्य अध्यापक भी घटना में शामिल हैं। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल को ताला लगा दिया था। मौके पर पहुंचे मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था वो पूरे स्टाफ को बदल देंगे। बुधवार को नया स्टाफ ही स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाएगा। बुधवार को दो महिला तथा दो पुरुष अध्यापकों ने स्कूल मेें आकर बच्चों को पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें