फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से जुड़ेे किसी पूर्व शिक्षक, छात्र की संलिप्तता वाली थ्योरी पर पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
निजी स्कूल संचालक के आवास के बाहर खड़े पुलिस कर्मचारी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
विक्रम उर्फ पपला के नाम पर धमकी देकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के केस में मोबाइल नंबर ने पुलिस को उलझा दिया है, जिसके बाद पुलिस ने निजी स्कूल संचालक के घर के साथ स्कूल के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अब स्कूल से जुड़े किसी पूर्व शिक्षक, छात्र से इस मामले को जोड़कर देख रही है। एसपी दीपक सहारण ने शुुक्रवार शाम महेंद्रगढ़ थाने में बैठक लेकर अधिकारियों से इस बारे फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

पपला के नाम से जिस मोबाइल नंबर से निजी स्कूल संचालक कर्मवीर राव को धमकी दी गई थी, उस मोबाइल नंबर वाले तक पुलिस पहुंच गई। वह नंबर करनाल में किसी झुग्गी में रहने वाले व्यक्ति का मिला। कचरा बीनने वाले शराबी किस्म के उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल कुछ दिन पहले गुम हो गया था। इस जानकारी ने पुुलिस को उलझा दिया है। किसी गुम हुए नंबर से धमकी दिए जाने के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस का मानना है कि स्कूल के किसी पूर्व शिक्षक, पूर्व छात्र की इसमें संलिप्तता हो सकती है। ऐसा व्यक्ति जिसका करनाल से भी संबंध हो। धमकी देने वाला व्यक्ति महेंद्रगढ़ क्षेत्र का निवासी होने का अंदेशा है। जिसे विक्रम उर्फ पपला के बारे में जानकारी है। अब तक इस केस पर साइबर सैल और थाना की टीम काम कर रही थी। शुक्रवार से सीआईए की टीम को भी इस केस के साथ जोड़ा गया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे एसपी दीपक सहारण महेंद्रगढ़ थाना पहुंचे। उन्होंने डीएसपी महेंद्रगढ़ यादराम सहित अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रिपोर्ट मांगी।
स्कूल के बाहर भी लगाया पुलिस बल
शुक्रवार को श्रीकृष्णा स्कूल के संचालक कर्मवीर राव के स्कूल के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर राजकरण ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध को बिना अनुमति के अंदर न जाने दिया जाए। उन्होंने स्कूल गेट तथा घर के बाहर लगे सभी सीसीटीवी चालू रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

अभी तक कंफर्म नहीं आवाज पपला की थी या नहीं
धमकी वाली वायस रिकार्डिंग को कई लोगों को सुनवाया गया है, जिसमें पुलिस कर्मियों के अलावा आमजन भी शामिल हैं। लेकिन कोई भी यह नहीं बता पा रहा कि आवाज विक्रम उर्फ पपला की है या नहीं। दरअसल पुलिस के पास पपला का पुराना कोई वायस सैंपल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें