इसके बाद परिजन उसे गुरुग्राम मेडिसिटी ले गए। पुलिस ने मृतक केशव के पड़ोसी प्रवीण सैनी के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की है। जानकारी के अनुसार केशव गौतम चरखी दादरी मेें बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई करने का कार्य करता था और उसकी पत्नी सुषमा गृहणी थी। छोटा बेटा लक्ष्य प्ले स्कूल में पढ़ता था और बड़ा बेटा मानव पांचवीं कक्षा का छात्र है।
जिला उद्यान अधिकारी ने दिखाई मानवता
मैं शुक्रवार तड़के एआईपीआरओ धर्मेंद्र कादियान, रोहताश तथा एक क्लर्क के साथ पंचकूला एक मीटिंग में जा रहा था। रास्ते में नांगल सिरोही के पास सड़क हादसा देखा। हमने तुरंत अपनी गाड़ी को रोका और घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। -मनदीप यादव, जिला उद्यान अधिकारी, नारनौल।
एयर बैग खुलते तो बच सकती थी जान
हादसा स्थल पर क्षतिग्रस्त गाड़ी में एयर बैग आधे ही खुले मिले। अगर एयर बैग खुल जाते तो शायद परिवार के लोगों की जान बच जाती। गाड़ी स्वयं केशव गौतम चला रहा था। आगे की सीट पर छोटा बेटा लक्ष्य तथा उनकी पत्नी सुषमा बैठी थी। मानव पीछे की सीट पर सो रहा था।
सुुबह करीब साढ़े चार बजे हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अज्ञात पिकअप चालक की टक्कर से केशव की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इसके कारण ही यह हादसा हुआ। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-राजकरण, जांच अधिकारी, महेंद्रगढ़।