फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर तीन पुलिसकर्मियों समेत सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की एक कोर्ट के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने अटेली थाना प्रभारी, दो पुलिस कर्मियों सहित सात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दो दिन पहले कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक महिला 21 अक्तूबर को बच्चों के साथ अटेली मंडी स्थित अपने मकान पर गई थी। आरोप है कि बच्चों के साथ चार लोगों ने मारपीट की और घर में नहीं जाने दिया। आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। इस विवाद में तीन पुलिसकर्मी आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उसके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। पीड़िता ने छह नवंबर को पुलिस महानिदेशक को भी शिकायत दी थी। कोई कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीन पुलिस कर्मियों समेत सात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने आदेश दिए थे। जिस पर महिला थाना पुलिस ने बुधवार को अटेली थाने की एएसआई शकुंतला, सिपाही अनीता, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के अलावा चार अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें