फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गाहड़ा में 13 से 19 फरवरी तक चलेगी क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उप मंडल के गांव गाहड़ा में बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 19 फरवरी तक किया जाएगा। आयोजन कमेटी सदस्य श्रीपाल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 48 टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये, उप विजेता को 21 हजार रुपये, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि सभी मैच पुल सिस्टम के आधार पर खेले जाएंगे व सीमेंट पिच पर टेनिस बॉल से मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

अंपायर व कमेटी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। सभी टीमें एक ही पंचायत क्षेत्र की होंगी, बाहरी खिलाड़ी पाए जाने पर टीम को बाहर कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें