फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नुक्कड़ नाटक से किया जल संरक्षण के लिए जागरूक

विज्ञापन
गांव भोजावास में जागरूकता रैली निकालते ग्रामीण।
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास में वीरवार को जल और स्वच्छता सहायक संगठन एवं अटल भूजल की ओर से जल जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अटल भूजल योजना की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता सरपंच ओम लता देवी ने की। अटल भूजल योजना की प्रशिक्षक पूजा ने बताया कि इस नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य घटते भूजल स्तर को रोकने में आमजन का सहयोग एवं उनकी भागीदारी करने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को टपका पद्धति, मिनी स्प्रिंकल पद्धति का प्रयोग करने व खुला पानी न देने के बारे में बताया गया। मिनी फव्वारा और ड्रिप से पानी की 50 प्रतिशत बचत होती है। इस पद्धति का प्रयोग में लाने के लिए सरकार की ओर से 85 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। बरसात का पानी पीने के लिए सबसे शुद्ध माना गया है तथा इस पानी को प्रयोग में लेने वाले व्यक्ति को बीमारियों से बचाया जा सकता है। कृषि विशेषज्ञ तरुण ने किसानों को खेती में प्रयोग लेने वाली विभिन्न पद्धतियों के बारे में बताया। इस मौके पर आशा वर्कर आंगनबाड़ी वर्कर समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें