नारनौल। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा की जीत और कई राज्यों में हुए उपचुनाव में ज्यादातर सीटों पर भाजपा व एनडीए गठबंधन की जीत पर सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि देश सिर्फ मोदी और भाजपा की गारंटी पर भरोसा करता है।
सुरेंद्र जैन ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में विश्वास जताते हैं। उन पर भरोसा कर केवल देश बल्कि राज्यों में भी जनता मोदी पर यकीन कर सत्ता कि बागडोर भाजपा को सौंपने का काम करती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही डबल इंजन की सरकार विकास के नियम स्थापित कर सकती है और इसी का जीता जागता उदाहरण पहले हरियाणा और महाराष्ट्र में देखने को मिला है।