फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में लघु सचिवालय भवन का कार्य 80 प्रतिशत पूरा

Mon, 25 Nov 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना में निर्माणाधीन लघु सचिवालय और न्यायालय भवन का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया हैं। कनीना के 54 कनाल व 6 मरला जगह में लघु सचिवालय और न्यायालय भवन बनाया जा रहा है। 17 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर का भवन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब इस भवन में बिजली-पानी फिटिंग, फर्श, पेंट, पार्क, पार्किंग का कार्य शेष है। अनुमान है कि तीन माह में लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर का भवन बनाकर लोगों के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2015 में कनीना महाविद्यालय में आयोजित रैली में कनीना नगर पालिका क्षेत्र में लघु सचिवालय भवन व न्यायिक परिसर भवन बनाने की घोषणा की थी।
इसके बाद से जब इसके निर्माण के लिए जगह का निरीक्षण किया गया तो भवन के लिए कस्बे के साथ लगते गांव उन्हाणी में जगह को निर्धारित किया गया। 3 मार्च 2019 में मुख्यमंत्री की ओर से चंडीगढ़ से कस्बे में लघु सचिवालय भवन बनाने के लिए ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था। उस समय कस्बे में लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर भवन कनीना में बनाने के लिए 54 करनाल व 6 मरला जगह निर्धारित भी कर ली गई थी।
विज्ञापन

-

- दो मंजिला भवन रहेंगी ये सुविधाएं
आमजन की सुविधाओं के लिए ग्राउंड फ्लोर पर सरल केंद्र बनाया जाएगा। जहां पर लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं मिलेंगी। कार्यालय भी इसी जगह बनाया गया है। इसके साथ-साथ तहसीलदार व एसडीएम की अदालत ग्राउंड फ्लोर पर लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगी। पहली मंजिल पर गुप्तचर विभाग, उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य कार्यालय भी बनाया जाएगा। द्वितीय तल पर रिकार्ड रूप व संबंधित विभाग के कार्यालय खोले जाएंगे।

-
वर्जन...

निमार्णाधीन लघु सचिवालय का कार्य करने वाले ठेकेदार को कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। 17 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन भवन का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही लोगों की सुविधाओं के लिए सचिवालय को खोला जाएगा।-अमित कुमार, एसडीएम, कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें