फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में सात मौत, 3073 कोरोना वायरस संक्रमित जबकि 2535 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस से सातवीं मौत हो गई। वहीं बुधवार को जिले में 33 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। लॉकडाउन के 22 मार्च से 23 सितंबर तक कोरोना से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 3073 कोरोना मरीज आए और 2535 मरीज हुए ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि किलारोड निवासी महिला (74) एक संक्रमित की गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में उपचार चल रहा था। 14 सितंबर को एंटीजन टेस्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी। बुजुर्ग महिला को नारनौल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था। इसके बाद परिजन मेदांता ले गए थे। जहां पर उपचार के दौरान 20 सितंबर को उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार गुरुग्राम में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुआ। सीएमओ ने बताया कि महिला के मौत की रिपोर्ट बुधवार को हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में 33 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। 29 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2535 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में 23 सितंबर तक 100541 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 61023 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 53029 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 903 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। बता दें कि 22 मार्च के बाद जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन लागू हो गया था। महेंद्रगढ़ जिले में मार्च और अप्रैल में कोई कोरोना मरीज नहीं मिला है। लेकिन, मई में कोरोना के 74 केस आए। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जून में 202, जुलाई में 542, अगस्त में 1009 और 22 सितंबर तक 1251 कोरोना मरीज आए। ऐसे में लॉकडाउन के बाद मिली छूट के बाद लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं बुधवार को नारनौल में तीन टीचर कोरोना मिले हैं। हुडा में पांच लोग एक घर के कोरोना मरीज मिले हैं।
कोरोना संक्रमित की सूची:-
अटेली -2,बसई-1,मोहल्ला कोलियान नारनौल -3,कनीना -2, पृथ्वीपुरा-2,जाट महेंद्रगढ़-1,सतनाली बिग बॉस्केट-1,. नारनौल शहर -2,सैनी इनक्लेव रेवाड़ी रोड नारनौल-1, हुडा सेक्टर नारनौल -5, बागोत कनीना -1, पुल बाजार नारनौल-1, मुसनौता-2, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल-1, सलामपुरा नारनौल-1, नारनौल पुलिस लाइन-1,जड़वा -1, बास सतनाली-2, झगड़ोली-2, कैलाश नगर नारनौल-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें