फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 केयर सेंटर में अतिरिक्त 100, महेंद्रगढ़ और कनीना में 50-50 बेड की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में लगातार कोरोना वायरस मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे मे स्वास्थ्य विभाग जिला स्तर पर 100 और बेड का इंतजाम करने जा रहा है। इसके साथ ही 50-50 बेड का इंतजाम महेंद्रगढ़ और कनीना में होगा। तीनों जगहों पर फोल्डिंग बेड का प्रावधान किया जाएगा, ताकि जरूरत के अनुसार उनका प्रयोग हो सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 200 और बेड का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक कंपनी को बेड सप्लाई करने का ऑर्डर दिया जा चुका है। 100 बेड कोरोना केयर सेंटर पटीकरा में लगाए जाएंगे, जबकि 50-50 बेड महेंद्रगढ़ और कनीना में लगाया जाएगा। अभी मरीजों को नारनौल मेें ही भर्ती किया जा रहा है।
कोरोना केयर सेंटर में करीब 75 बेड और 25 बेड नागरिक अस्पताल में है। बता दें कि हाल में डीसी ने जिले में सीएचसी सेंटरों का दौरा किया था। उन्होंने नारनौल समेत अन्य जगहों पर बेड बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक कंपनी को बेड सप्लाई का काम दिया गया है। एक बेड की कीमत करीब 1900 रुपये है। इसमें गद्दा भी कंपनी को देना है। इससे मरीजों की संख्या बढ़ने पर सुविधा अनुसार महेंद्रगढ़ और कनीना में भी भर्ती किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें