फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने बाइक सवार से लूटे 9900 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नकाबपोश तीन युवकों ने बाइक सवार युवकों से मारपीट कर 9900 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने लूट में शामिल एक आरोपी को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपियों को छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी फरार है। लूट का साजिशकर्ता पीड़ित के साथ बाइक पर जा रहा उसका नाबालिग साथी निकला। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। नाबालिग आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रिवासा निवासी सुमित अपने नाबालिग दोस्त के बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ सामान खरीदने के लिए आए थे। सामान खरीदने के बाद वे गांव कुराहवटा की ओर एक दोस्त के पास चले गए। नाबालिग को सुमित के पास लगभग 9900 रुपये की होने की जानकारी थी। जब वह वापस आ रहे थे। नाबालिग ने इसकी सूचना उसने अपने साथी रवि (23) और विशाल निवासी गांव रिवासा तथा पंकज निवासी मुडियाखेड़ा को दी। ये तीनों ही मुंह पर कपड़ा बांधकर मौके पर बाइक पर सवार होकर श्रीकृष्णा स्कूल के पास आ गए। इन तीनों ने बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। सुमित के साथ मारपीट करते हुए नकदी लूट ले गए। सुमित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सुमित एक युवक को पहचान लिया। पुलिस ने लूट के आरोपी रवि और विशाल को शुक्रवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में छानबीन की तो पता चला कि सुमित के साथ बैठे उसके नाबालिग दोस्त ने ही लूट की साजिश रची थी। तीसरा आरोपी पंकज निवासी मुडिया खेड़ा अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें