फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जातिसूचक गाली व मारपीट के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एडीजे हर्षाली चौधरी ने नांगल नूनिया निवासी सतीश उर्फ शप्पू की जमानत खारिज कर दी। उस पर जातिसूचक गाली व मारपीट का आरोप है। यह मामला 14 मार्च को नांगल चौधरी थाने में दर्ज हुआ।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पवन ने बताया कि 9 मार्च को सतीश, लाली, धर्मवीर व अन्य ने उसे एचपी पेट्रोल पंप के पास रोका। उन्होंने जातिसूचक गाली देकर लोहे की रॉड, सरिया व चक्र से हमला किया। पवन बेहोश होने पर पीजीआईएमएस, रोहतक रेफर किया गया। आरोपी के वकील ने 25 जुलाई से हिरासत में होने और बरामदगी न होने का तर्क दिया।
शिकायतकर्ता के वकील ने आरोपी को आदतन अपराधी बताया, गंभीर चोटें पहुंचाने की बात कही। अदालत ने आरोपों को गंभीर माना। जांच अभी जारी है और सह-आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें