फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बजट के अभाव में अटका राजकीय महाविद्यालय का प्रशासनिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम शर्मा
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में प्रशासनिक भवन का निर्माण बजट न मिलने से अटका हुआ है। महाविद्यालय का पुराना भवन जर्जर घोषित हो चुका है, इसके बावजूद विद्यार्थियों को इसी में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। भवन की छत से प्लास्टर गिरने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
कर्मचारियों को भी इसी परिसर में कार्यालय का काम करना पड़ता है। नए प्रशासनिक भवन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है, लेकिन योजना बजट के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

छत से प्लास्टर गिरने के कारण 1500 विद्यार्थियों और 50 कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी अनुज, सुषमा, प्रमोद और पायल ने बताया कि शिक्षण संस्थान में सुरक्षित भवन और बेहतर सुविधाएं मिलना जरूरी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि प्रशासन को जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। जब तक नया भवन नहीं बन जाता, तब तक दूसरे भवन में पढ़ाई करवाई जानी चाहिए। कॉलेज का भवन वर्ष 1972 में बना था। इसमें सीलन आ चुकी है और दरारें भी पड़ गई हैं।
इसके अलावा, समय के साथ विद्यार्थियों और स्टाफ की संख्या बढ़ती गई जिनकी सुरक्षा पर सवाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें