फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली हलके में 21.2 किमी लंबी नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली हलके की 9 सड़कों को बनाने की मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि क्षेत्र की ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 9 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से इन परियोजनाओं पर 9,54,78,804 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इन 9 सड़कों की कुल लंबाई 21.2 किलोमीटर है जिनका निर्माण होने से ग्रामीणों का वर्षों पुराना इंतजार अब समाप्त होगा।
मंत्री ने बताया कि इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में आने वाली कठिनाइयों से भी पूरी तरह निजात मिलेगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि इनमें बेवल-मुडीयान, बेवल-बवानिया, भीलवाड़ा-श्यामपुरा, भीलवाड़ा-अकलीपुर-श्यामपुर-कुंजपुरा, दोंगड़ा अहीर-सिलारपुर, अटाली-कलवाड़ी, सागरपुर-अटाली, सागरपुर-सिलारपुर और सागरपुर-भोड़ी मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें