फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में 100 विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
फोटो संख्या:55 हकेंवि में प्रमाण पत्र के साथ बीटेक विद्यार्थी व प्रोफेसर। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से 45 दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान में वीरवार को प्रशिक्षण समापन पर 100 बीटेक विद्यार्थियों को व्यवसायिक प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन


यह पहल वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित सैमसंग इनोवेशन कैंपस कार्यक्रम के तहत फोकल स्किल डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संपन्न हुई। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने पर बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन निदेशक डॉ. दिव्या ने किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार के निर्देशन में आयोजित इस 45 दिवसीय प्रशिक्षण में शैक्षणिक सिद्धांतों और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच की दूरी कम करने पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी 100 प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप उच्च मांग वाले कौशलों से सुसज्जित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें