फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में 21 पंचायतों की बनी सर्वसम्मति, सीहमा बने उप तहसील

विज्ञापन
सीहमा महापंचायत में भाग लेते हुए लोग। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बाबा खेतानाथ मंदिर परिसर सीहमा में शुक्रवार को एक महापंचायत हुई। महापंचायत में सीहमा के सरपंच हरनाम सिंह ने ब्लॉक सीहमा को उप तहसील बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसका अनुमोदन अटाली के सरपंच अमर सिंह व सागरपुर के सरपंच चौधरी रोहतास सिंह ने किया। पूर्व सरपंच अमर सिंह, सूबे सिंह, विक्रम सिंह, नरेश कुमार व पंच हेमंत भारद्वाज ने एक स्वर में कहा कि सीहमा बाबा खेतानाथ की जन्मभूमि व कर्मभूमि रहा है। सीहमा उप तहसील बने यह सब की जनभावना है। सीहमा में पहले से ही 30 ग्राम पंचायतों का खंड कार्यालय, 52 गांवों का बिजली कार्यालय, 20 गांवों की लड़के-लड़कियों को शिक्षा लेने के लिए राजकीय महाविद्यालय बना हुआ है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी कार्यालय, जन व पशु चिकित्सालय, ज्ञान केंन्द्र सहित, टेलीफोन एक्सचेंज, खेल स्टेडियम, डाकघर, सिलाई सेंटर व ई-दिशा केन्द्र सहित तमाम कार्यालय है। ऐसे में सीएम मनोहर को केवल सीहमा को उप तहसील बनाने की घोषणा करनी है। जिसका लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। राजपाल व महेंद्र यादव ने कहा कि नारनौल तहसील में कोई दूसरी उप तहसील नहीं है। सीहमा जो कि नारनौल-महेंद्रगढ़ और अटेली मंडी के बीच सीहमा समान दूरी पर केंद्र में है। इसलिए भी सीहमा को उप तहसील बनाया जाना न्यायोचित है। अटेली पंचायत समिति पूर्व चेयरमैन सुमेर सिंह ने कहा कि बाबा खेतानाथ के समय से सीहमा को उप तहसील बनाए जाने की मांग उठती रही है। पंच सुरेंद्र ने कहा कि सीहमा ग्राम पंचायत नारनौल हल्के का सबसे बड़ा व जागरुक गांव है। देवेन्द्र सिंह ने कहा कि 21 पंचायतों के सरपंचों ने जिसमें आजमनगर की सरपंच अनिता, शहरपुर सरपंच पुष्पा देवी, खत्रिपुर की सरपंच राजेश देवी, सुरानी की सरपंच अन्नू देवी, फैजाबाद की सरपंच पूनम देवी, छापड़ा सलीमपुर की सरपंच रामरत्ती, सुराणा की सरपंच अनिता, मेई की सरपंच कमलेश, गुवानी के सरपंच विजयपाल, अटाली के सरपंच अमर सिंह, सागरपुर के सरपंच चौधरी रोबहताश, डेरोली अहीर सरपंच के राजपाल, सरपंच धर्मपाल व नूनी कला समेत अन्य ने सहमति प्रस्ताव सीएम के नाम सीहमा को उप तहसील बनाने को किया हुआ है। राज्यमंत्री ओमप्रकाश द्वारा सीएम के सम्मुख सीहमा को उप तहसील की मांग रखा जाना है। वेद प्रकाश ने कहा कि सीहमा में बाबा खेतानाथ का भव्य मंदिर, एससी-बीसी चौपाल सहित वेद मन्दिर सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध है अब सरकार को जनभावनाओं को ध्यान में रखकर सीहमा को उपतहसील का दर्जा देना चाहिए। महापंचायत में निर्णय हुआ कि 21 पंचायतों के सरपंचों का सीहमा को उप तहसील बनाने का प्रस्ताव स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, सांसद धर्मवीर व सीएम मनोहर को सौंपा जाएगा। सीहमा को उप तहसील बनाए जाने का समर्थन करने वाली सभी ग्राम पंचायतों का चेयरमैन विजय सिंह ने आभार व्यक्त किया। महापंचायत की अध्यक्षता खामपुरा की सरपंच सनिता देवी ने की। इस मौके पर प्रविंद्र, अशोक, कमल सिंह, सत्यनारायण, रोहताश, बाबूलाल, सुनील, देवदत्त, जगमाल, अशोक शर्मा, हरिओम, हरिसिंह, दिनेश, भूप, रामनिवास व संजीव आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें