फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
रेलवे लाइन पर गिरा पेड़। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव झगड़ौली के पास शुक्रवार को तेज हवा से पेड़ रेलवे लाइन पर आ गिरा। ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़ से आ रही इंटर सिटी गाड़ी को पहले ही इशारे कर रूकवा कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेलवे लाइन से पेड़ हटवाया, उसके बाद गाड़ी चल सकी। पेड़ गिरने के कारण इंटर सिटी गाड़ी सवा घंटा लेट हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की दोपहर बाद तेज हवा के कारण पेड़ गिर गया। पेड़ रेलवे लाइन की इलैक्ट्रिक लाइन से टच हो गया। इसी दौरान 2:55 बजे इंटर सिटी एक्सप्रेस महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के लिए रवाना हो चुकी थी। गांव के लोगों ने पेड़ को रेलवे लाइनों पर देखकर इशारा कर गाड़ी को 200 मीटर पहले रुकवा लिया। पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग को दी गई। फोरेस्ट रेंज ऑफिसर नरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलैक्ट्रिक लाइन बंद करवा कर पेड़ को हटवाया। लगभग 4.15 बजे इंटर सिटी गाड़ी रेवाड़ी के लिए रवाना हुई। ग्रामीणों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया, अगर ग्रामीण गाड़ी को नहीं रुकवाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें