फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 265 सरकारी विभागों के काटे कनेक्शन फिर भी 36.92 करोड़ बकाया

विज्ञापन
फोटो नंबर-14निजामपुर रोड ​स्थित इंडस्ट्रियल पावर हाउस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। वर्ष 2025 में नवंबर तक 265 सरकारी भवनों व ट्यूबवेलों के कनेक्शन काटे गए हैं जिनमें कुछ का बिल भरने के बाद कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया है। सरकारी विभागों पर लंबित बिल के चलते करीब 36.92 करोड़ रुपये बकाया है। सिंचाई, जनस्वास्थ्य, नगर परिषद और पंचायत विभाग पर सबसे ज्यादा बिल बकाया है।
विज्ञापन

पंचायत विभाग पर करीब 19.08 करोड़, नगर परिषद व नगर पालिका पर करीब 4.37 करोड़, जन स्वास्थ्य विभाग पर 5.32 करोड़ और सिंचाई विभाग पर 11.18 लाख रुपये के बिल बकाया है।
वहीं डोहर कलां, बलाहा कलां, सेका और मंढाणा गांवों के ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। अगर जिले की बात करें तो सरकारी विभागों और घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का करीब 190.54 करोड़ रुपये बकाया है। लंबे समय से बिल नहीं भरने के कारण बिजली कनेक्शन भी काटे गए हैं जिसमें सरकारी विभाग भी शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विभिन्न सरकारी विभागों पर लंबित बिल के चलते करीब 36.92 करोड़ रुपये बकाया है जिसमें से मूल बिल तो करीब 21.17 करोड़ रुपये हैं और 15.75 करोड़ रुपये का ब्याज लगा है।
सरकारी विभागों के 265 कनेक्शन काटे गए
बिजली बिल बकाया के चलते सरकारी विभागों के 265 बिजली कनेक्शन काटे गए हैं जिसमें जन स्वास्थ्य विभाग के 22 और पंचायत विभाग के 104 बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं विभिन्न सरकारी विभागों के करीब 139 बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। कनेक्शन कटने के बाद पंचायत और जन स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है जिसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है।


घरेलू उपभोक्ताओं पर 153.61 करोड़ रुपये बकाया
जिलेभर में करीब 88842 घरेलू उपभोक्ताओं पर 153.61 करोड़ रुपये बकाया है। लंबे समय से बिल नहीं भरने के कारण जिले भर में करीब 29443 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए हैं। वहीं 244 उपभोक्ताओं के 11.77 करोड़ रुपये राशि के बकाया बिल के मामले अदालत में विचाराधीन है।

शहर में 3159 उपभोक्ता डिफाल्टर
नारनौल शहरी में 3159 व ग्रामीण में 15334 और महेंद्रगढ़ शहरी में 16604 व ग्रामीण में 8095 उपभोक्ता डिफॉल्टर सूची में शामिल है। डिफॉल्टर सूची में सबसे ज्यादा नांगल चौधरी क्षेत्र के 20025 उपभोक्ता शामिल है। वहीं अटेली में 3385, सिहमा में 1752, सतनाली में 5720, कनीना में 7794 और बुचावास में 6974 उपभोक्ता डिफॉल्टर सूची में शामिल है।


वर्जन:

विभिन्न सरकारी विभागों को बकाया बिजली बिल के लिए अवगत कराया गया है। सरचार्ज माफी योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में ब्याज को माफ किया जा रहा है। योजना के तहत करीब 6.30 करोड़ रुपये के बकाया बिल का भुगतान उपभोक्ताओं ने किया है। -जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें