फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. मानव को मिला विशिष्ट साहित्य सम्मान

विज्ञापन
फोटो 01 डॉ. मानव को स्मृति चिह्न देते राज्यपाल। स्वय
विज्ञापन
नारनौल। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामनिवास मानव को भाषा, साहित्य और अनुवाद के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के दृष्टिगत शुक्रवार को चेन्नई में विशिष्ट साहित्य-सेवा सम्मान प्रदान किया गया। तमिलनाडु राजभवन और सीआईसीटी, भारत सरकार, चेन्नई द्वारा महाकवि सुब्रमण्यम भारती की 144वीं जयंती और भारतीय भाषा दिवस-2025 के उपलक्ष्य में, राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने शाॅल और प्रतीक-चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। तिरुक्कुरल का हरियाणवी अनुवाद का शीघ्र पुस्तक के रूप में प्रकाशन होना है। उल्लेखनीय है कि डॉ. मानव की विभिन्न विधाओं की 64 महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें