फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाइक रैली व पैदल यात्रा कांग्रेस ने निकाली

Wed, 12 Nov 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 30सद्भाव यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। स्रोत प्
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के राजस्थान बॉर्डर स्थित गांव रायमलिकपुर से मंगलवार को कांग्रेस की सद्भाव यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद और कांग्रेस विदेशी मामले विभाग उपाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह कर रहे हैं। गांव बूढ़वाल में अशोक चौधरी के नेतृत्व में युवा साथियों ने मोटरसाइकिल रैली व पैदल यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के तिरंगे झंडों के साथ स्वागत जुलूस निकाला। यात्रा के शुरुआत चौधरी बृजेन्द्र सिंह और यात्रियों ने दिल्ली में हुए विस्फोट में मृत नागरिकों को श्रद्धांजलि दे कर की। ग्रामीणों ने राम सिंह प्रधान के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा राय-मलिकपुर, बूढ़वाल, थनवास, नायन, कालबा, नांगल चौधरी शहर, सिरोही बहाली टोल होते हुए आगे बढ़ी और रात्रि विश्राम जाट धर्मशाला नांगल चौधरी में किया गया।
विज्ञापन

यात्रा में पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक शिवशंकर भाद्रवाज, कांग्रेस नेता सतबीर झुकिया, पूर्व आईएएस विनय यादव, अशोक चौधरी, पूर्व प्रत्याशी चंद्र प्रकाश, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज सुनेज यादव, पूर्व बार प्रधान मनजीत सिंह, राजमल रावत, बलदेव चहल, पूर्व जिला पार्षद सुरेश, जसवंत भाटी, एडवोकेट राजीव दहिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और आमजन शामिल रहे।

बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि सद्भाव यात्रा का दूसरा चरण समाज में एकता और जागरूकता का प्रतीक है। पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी लोगों का उत्साह और समर्थन अप्रत्याशित रहा है। चुनाव के बाद लोगों में यह सवाल था कि कांग्रेस की हार कैसे हुई तब हमें समझ आया कि भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया। इस यात्रा के माध्यम से हम समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
इस यात्रा का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि सद्भाव, एकता और जागरूकता का संदेश देना है। हरियाणा में राहुल गांधी द्वारा उजागर किए गए 25 लाख फर्जी वोट के मुद्दे पर जनता को जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


ससुराल आया हूं, तिलक के लिए भी कहना पड़ेगा: चौधरी बीरेंद्र सिंह
जब चौधरी बीरेंद्र सिंह जी बुढ़वाल पहुंचे, तो पूरा पंडाल आत्मीयता और हंसी-ठिठोली से गूंज उठा। मंच से मुस्कराते हुए उन्होंने कहा ससुराल आया हूं, तिलक के लिए भी कहना पड़ेगा क्या?’ इतना सुनते ही पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। इस दौरान गांव के पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण के पुत्र बिल्लू ने 500 की दक्षिणा सौंपते हुए कहा भाषण के बाद तिलक भी मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें