मंडी अटेली। कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल का नेशनल हाईवे-11 नारनौल-रेवाड़ी रोड स्थित अटेली बाईपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। वह दिल्ली से महेंद्रगढ़ में आयोजित एसआईआर बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे। उनके अटेली पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाईपास पर एकत्रित हो गए और उनके काफिले के स्वागत की तैयारी में जुट गए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता के नेतृत्व में युवाओं की टीम विशेष रूप से सक्रिय नजर आई। युवाओं ने अनुशासित ढंग से कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान जितेंद्र बघेल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं।
कार्यक्रम में राजेंद्र पंडित, हरि सिंह मिस्त्री, हरिराम जांगड़ा, सुरेंद्र सुजापुर, सुनील भोड़ी, चंचल सिंह, ढिल्लू सुजापुर और भूप सिंह सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।