फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्राकृतिक आपदा से फसल खराब हुई तो मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्राकृतिक आपदाओं से बागवानी फसलों को होने वाले नुकसान से किसानों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना चला रही है। इसके तहत सब्जियों, फलों और मसालों की फसलों का बीमा करवाकर किसान आर्थिक नुकसान से राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद किसान विभाग की वेबसाइट mbby.hortharyana.gov.in पर बीमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि, पाला, बाढ़, आंधी, तूफान, आग, सूखा और अधिक तापमान से फसल खराब होने पर योजना के तहत मुआवजा दिया जाएगा। फलों की फसल पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ और सब्जियों व मसालों पर 40 हजार रुपये प्रति एकड़ का बीमा होगा। इसके लिए फलों पर एक हजार रुपये और सब्जियों व मसालों पर 800 रुपये प्रति एकड़ प्रीमियम देना होगा।
विज्ञापन

योजना में कुल 46 फसलें शामिल हैं। इनमें टमाटर, प्याज, आलू, मटर, गाजर, आम, किन्नू, अमरूद, बेर, हल्दी और लहसुन सहित कई फसलें शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि फसल नुकसान का सर्वे करवाया जाएगा। 20 प्रतिशत से कम नुकसान पर मुआवजा नहीं मिलेगा। 20 से 40 प्रतिशत नुकसान पर 25 प्रतिशत और 80 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर बीमित राशि का पूरा मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें