महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई और 16 हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 50 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन एएनओ प्रो. रमेश कुमार, प्रो. पायल कंवर चंदेल और डिप्टी एएनओ नरेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सफल कैडेट्स को बधाई दी।
100 मीटर पुरुष वर्ग में अंजी कुमार प्रथम, बजरंग द्वितीय और अमन पुनिया तृतीय रहे। महिला वर्ग में पलक ने पहला, नेविका ने दूसरा और भावना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
400 मीटर पुरुष वर्ग में बजरंग प्रथम, अमन द्वितीय और शुभम गोठवाल तृतीय रहे। महिला वर्ग में कस्तूरी प्रथम, रिया द्वितीय तथा पलक और सोनल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, रोहित द्वितीय और अमन तृतीय रहे।
लंबी कूद के पुरुष वर्ग में अंजी कुमार ने पहला, अमन पुनिया ने दूसरा और जय व दीपांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में कस्तूरी प्रथम, सोनल व नेविका द्वितीय और पलक तृतीय रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य कैडेट्स में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देना रहा। संवाद