महेंद्रगढ़। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण अब गैस आपूर्ति की व्यवस्था चरमराने लगी है। बुधवार को शहर में एजेंसियों ने गैस की कॉमर्शियल आपूर्ति भी बंद कर दी गई है। इससे शहर व आसपास के करीब 100 से अधिक होटल व ढाबाें पर काम ठप होने का खतरा मंडाराने लगा है।
वहीं घरेलू आपूर्ति की शहर की दो एजेंसियों में पिछले तीन दिनों से करीब 2200 बुकिंग भी पेंडिंग चल रही हैं। इस संकट के कारण गैस एजेंसियों में भीड़भाड़ भी बढ़ने लगी है। बुकिंग का अधिक दबाव होने के कारण अब एजेंसियों के सर्वर भी जवाब देने लगे हैं।
खाद्य आपूर्ति विभाग महेंद्रगढ़ की निरीक्षक बीरमा देवी ने बताया कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। यह टीम क्षेत्र में घरेलू गैस आपूर्ति पर निगरानी रखेगी।
होटल संचालकों पर छाया संकट
बॉक्स
तीन दिनों से कॉमर्शियल गैस के सिलिंडर को भराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहा। हमारे यहां रोज औसतन 100 से अधिक ग्राहकों का खाना बनता है। तंदूर के लिए तो कोयले व बिजली इंडेक्शन से काम चला रहे हैं।
-गौरव सैनी, होटल संचालक, राव तुलाराम चौक के नजदीक
बॉक्स
होटल में अधिकांश काम सिलिंडर पर होता है। तीन दिनों से आपूर्ति भी मांग से आधी ही रह गई है। इससे ग्राहकी प्रभावित होने लगी है। ऐसे में ग्राहकों को भी बिना खाना खिलाए ही वापस भेजना पड़ रहा है।
-बिल्लू सैनी, रेस्टोरेंट संचालक, विश्वकर्मा चौक
महिलाएं बोलीं-खाना बनाने में हो रही परेशानी
पहले जरूरत के समय पड़ोरियों से उधार सिलिंडर लेकर खाना बना लेते थे लेकिन अब संकट के इस दौर में पड़ोसी भी उधार में सिलिंडर देने से मना कर रहे हैं। दोनों सिलिंडर खाली हो चुके हैं एक बुकिंग पहले से लंबित है और दूसरी हो नहीं रही है।
-खामौस देवी, मोहल्ला वाल्मीकि
बॉक्स
एक सिलिंडर था वह भी बुधवार को खाली हो चुका है। सुबह से लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन बुकिंग भी नहीं हो पा रही है, अब जब एजेंसी में पहुंचे तो एडवांश में बुक किया गया सिलिंडर भी नहीं मिला। शहरी क्षेत्र में ईंधन का भी संकट है। खाना बनाने में भी परेशानी आने लगी है।
-पूजा, निवासी वार्ड नंबर एक
-
फोटो संख्या:66- सतनाली रोड पर गैस एजैंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन--संवाद
फोटो संख्या:66- सतनाली रोड पर गैस एजैंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन--संवाद
फोटो संख्या:66- सतनाली रोड पर गैस एजैंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन--संवाद
फोटो संख्या:66- सतनाली रोड पर गैस एजैंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन--संवाद
फोटो संख्या:66- सतनाली रोड पर गैस एजैंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन--संवाद