फोटो संख्या:62-गांव भोजावास में एचआईवी, एड्स, टीबी और नशा से बचाव को लेकर नुक्कड नाटक करते किर
कनीना/महेंद्रगढ़। जिला नागरिक अस्पताल नारनौल की ओर से गांव भोजावास व मालड़ा में एड्स, टीबी और नशा से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। काउंसलर दिनेश शर्मा ने बताया कि एड्स एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है जो मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुइयों के साझा इस्तेमाल, दूषित रक्त चढ़ाने व संक्रमित मां से बच्चे में फैल सकती है। उन्होंने बताया कि किसी से हाथ मिलाने व साथ बैठने से एड्स नहीं फैलता है। इन बीमारियों के बारे में सही जानकारी और जागरूकता से ही बचाव संभव है। कार्यक्रम के दौरान किरण गिल एंड पार्टी ने अपने नाटक और भजनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस मंडली में मास्टर रमेश सैनी, मास्टर रामपाल, ढोलक वादक पवन कुमार और रितु सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। संवाद