फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में, पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 02 Jan 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल ने साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन मंगलवार रात मोहल्ला चंदूवाड़ा में मुकेश गोयल व शुभम गोयल के निवास स्थान पर किया। आचार्य अश्वनी शर्मा द्वारा पूजा अर्चना करवा कर हनुमान चालीसा व गणेश वंदना के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें महावीर प्रसाद अग्रवाल ने भजन सुनाया आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में, नरेंद्र गर्ग ने दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है, गौरी शंकर शर्मा ने मेरे बालाजी महाराज जयकारा गूंजे गली गली, संजय शर्मा ने हो गए भव सागर से पार ले ले नाम तेरा। इसके बाद मंडल के सलाहकार संजय अग्रवाल ने बालाजी महाराज का प्रसाद रूपी खजाना लुटाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की, वहीं राजेश सोनी ने रंग बिरंगे फूलों से बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया। मंडल के प्रमुख सदस्य सचिन गोयल ने मुख्य यजमान को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवेश अग्रवाल, निहालचंद गर्ग, तरुण सोनी, प्रमोद गायक, अरिहंत जैन, चिंटू गुप्ता, सचिन गोयल व रामेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें