महेंद्रगढ़। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने पैरामाउंट कोचिंग सेंटर में सेमिनार का आयोजन किया। टीम की ओर से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक किया गया।
बताया गया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम के माध्यम से आपकी फोटो डाउनलोड करके फेक आईडी बनाकर साइबर अपराध करते हैं। ऐसे में अपनी सभी प्रोफाइल को सेटिंग के माध्यम से प्रोफाइल लॉक लगा कर रखें। ऑनलाइन खातों, लॉगिन पर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रयोग करें। अपने सिस्टम को हमेशा अपडेट रखें। पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग न करें। प्राइवेट नेटवर्क का प्रयोग करें। साइबर सुरक्षा की जानकारी होना ही साइबर ठगों से बचा सकता है। साइबर अपराध होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।