फोटो 26नारनौल क्षेत्र में सुबह कोहरे के बीच गुजरते लोग।संवाद
नारनौल। शीतलहर की वजह से बुधवार को नारनौल में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 3.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आगामी दिनों में कुछ स्थानों पर शीत लहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बन रही है
वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में हल्का कोहरा भी देखने को मिला है। प्रदेश सबसे ज्यादा ठंडी रात गुरुग्राम की रही। वहीं दूसरे पर हिसार व महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर 4.9 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा। वहीं, नारनौल 5.3 डिग्री सेल्सियस चौथे स्थान पर दर्ज किया गया।
नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात का तापमान क्रमश, 21.2 व 5.3 और 23.6 व 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी जारी है।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों का रात्रि तापमान सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। उत्तरी मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियां दिसंबर महीने के दूसरे पखवाड़े के बाद संभावना बन रही है।