फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिनभर चली शीतलहर, बादल भी छाए रहे

विज्ञापन
फोटो नंबर- 28नारनौल में ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में सुबह से बादलों की आवाजाही रही हालांकि बारिश की गतिविधि नदारद रही। दिनभर शीतलहर चलने से आमजन को ठंड से परेशान होना पड़ा। वहीं ठंड से बचाव के लिए लोग दिनभर अलाव का सहारे लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बुधवार को नारनौल में न्यूनतम 6.0 और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आगामी तीन चार दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
अगर हवाएं शांत रहीं तो सुबह के घंटों में कोहरा देखने को मिलेगा। 31 जनवरी और उसके बाद 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर बाद 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं ने आमजन को हाड़ कंपाने वाली ठंड से रूबरू कराया जिसके कारण आमजन को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें