फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, घरों में दुबके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना हुआ है। इन बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के चलते शहर के बाजारों में रौनक भी पहले के मुकाबले कम हो गई है, जबकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में इसी प्रकार कड़ाके की ठंड के चलते पाला जमने की संभावना जताई है। मंगलवार को नारनौल का रात्रि तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें सोमवार के मुकाबले 1.3 डिग्री की कमी आई है, वहीं महेंद्रगढ़ में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन का तापमान 16.0 और 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से 4.0-6.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हिमालय की उत्तरी बर्फिली हवा के चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड अपना सितम दिखाने लगी है। शीतलहर के चलते दो-तीन दिनाें से कोहरे का असर कम हो गया है, परंतु ऊपरी स्तर पर कोहरे की मोटी परत आसमान को ढंके होने की वजह से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिणी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी तीन-चार दिन पाला जमने की संभावना
जिले में आगामी 4, 5 व 6 जनवरी को मौसम विभाग पाला जमने की संभावना जता रहा है। मंगलवार को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ की रात सबसे ज्यादा ठंडी रही है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी पांच दिनों में ठंड का पंच कोल्ड डे, कोल्ड वेब, कोहरा, पाला जमने की स्थिति व सूखी ठंड देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें