फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी और दिन के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा एवं एनसीआर में दो-तीन दिनों से छाये बादल, बूंदाबांदी और दिन के तापमान में गिरावट के साथ उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पिछले दो-तीन दिन से बादल छाने से शुक्रवार को भी हरियाणा, एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार को रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ कई स्थानों पर घने कोहरे छाने की संभावना बन रही है। शनिवार की शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी राज्यों पर शुरू हो जाएगा, जिससे बाद इलाके में बादल छाये रहेंगे। एक बार फिर से मौसम परिवर्तनशील होने वाला है। 5 और 6 दिसंबर को पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी होगी। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। भीषण जवाद चक्रवाती तूफान से आने वाली पूर्वी नमी वाली हवाओं और और प्रभाव का मिलन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से ये गतिविधियां होने की संभावनाएं बन रही हैं। जबकि जवाद चक्रवातीय तूफान का अधिक प्रभाव पूर्वोत्तर राज्यों पर पड़ेगा। ओडिशा, पश्चिमी बंगाल, जहां भारी से अति बारिश होने की संभावना है। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात और सीमित मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने संभावनाएं बन रही है। आने वाले दिनों में और अधिक ठंड अपना प्रभाव दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें