फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने अतिक्रमण करने वाले 13 दुकानदारों के किए चालान

विज्ञापन
दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग जब्त कर ट्राली में डालते नप कर्मी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नगर परिषद नारनौल शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान नगर परिषद ईओ सुमन लता के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रखने वाले 13 दुकानदारों तथा दो रेहड़ी चालकों के चालान किए। साथ भविष्य में अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ईओ सुमनलता के नेतृत्व में शुक्रवार को महाबीर चौक से बस स्टैंड रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस मौके पर उनके साथ लिपिक राजेश कुमार भी थे। इस दौरान दुकानदारों ने रोड पर अपना सामान रखा हुआ था। नपा टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपना सामान भीतर रखना शुरू कर दिया। टीम ने मौके पर जाकर 13 दुकानदारों का अतिक्रमण करने पर 500-500 रुपये के चालान किए। इसके अलावा दो रेहड़ी चालकों के रोड पर गंदगी डाले जाने को लेकर 200-200 रुपये के चालान किए। इस मौके पर ईओ ने कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदार अपनी हद में सामान लगाए। अगर उनका सामान दुकान से बाहर निकला हुआ मिला तो उनका सामान जब्त करने के साथ ही उनका चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें