फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लैब में कचरा देख सीएमओ ने जिम्मेदारों को लगाई फटकार

Tue, 09 Jul 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- उप नागरिक अस्पताल कनीना का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र आर्य--स्रोत-- संव
विज्ञापन
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में सुबह आठ बजे औचक निरीक्षण को पहुंचे सीएमओ लैब में कचरा व अव्यवस्थित उपकरण रखे देख भड़क गए। उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे जब सीएमओ डॉ. रमेशचंद आर्य अस्पताल परिसर में 240 यूनिट ब्लड स्टोरेज स्थापित कराने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। सीएमओ डॉ. रमेश चंद आर्य ने औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व रिकॉर्ड की जानकारी ली। वहीं अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लैब में कचरा मिलने व सैंपल लेने वाले व जांच उपकरण सही तरीके से नहीं रखने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। वहीं मरीजों की जांच करने लिए के महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को महिला व पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने इस माह में हुई डिलीवरी के रिकॉर्ड, हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की।

सीएमओ डॉ. रमेश चंद आर्य ने कहा कि अस्पताल में जल्द की ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी ताकि किसी मरीज को अगर खून की जरूरत पड़ती है तो उसे आसानी से खून उपलब्ध हो सके। रक्तदान के माध्यम रक्त एकत्रित करने वाली यूनिट के लिए जल्द ही बजट मिल जाएगा। रक्त स्टोरेज यूनिट में 240 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा सकता है। उन्होंने डी फ्रीज व लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज बनाकर भेज दिए हैं। इस दौरान इंचार्ज डॉ. जितेंद्र मोरवाल, फार्मासिस्ट सत्येंद्र, नर्सिंग अधिकारी राजकुमारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें