फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खड़ी फसल पर चला ट्रैक्टर, कब्जा छुड़वाया

Tue, 09 Jul 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:86- गांव श्यामपुरा में कब्जा हटाने दौरान ट्रेक्टर के माध्यम से फसल नष्ट करते--स्रोत - फोटो : बचाया गया अधेड़। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली। ग्राम पंचायत श्यामपुरा की आठ एकड़ पंचायती भूमि पर कब्जा हटवाने के लिए खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाया गया। इस दौरान कब्जाधारी द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा हायर किए गए ट्रैक्टर को अपने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सांवत सिंह को हिरासत में लिया है। श्यामपुरा की पंचायती भूमि को गत 24 अप्रैल को एक वर्ष के लिए पट्टे पर छोड़ा था। इस दौरान सावंत सिंह ने आठ एकड़ भूमि को पट्टे पर छुड़वाया था व एक चेक पंचायत के नाम दिया था। जब पंचायत की ओर से यह चेक खाते में लगाया गया तो बाउंस हो गया। इसके बाद पंचायत की ओर से सावंत सिंह को एक माह में दो बार नोटिस भेजा, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया।सोमवार शाम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में खंड विकास व पंचायत अधिकारी रेनूलता की देखरेख में महेंद्रगढ़ व सतनाली थाना पुलिस की उपस्थिति में कब्जा कर बिजाई की गई चार एकड़ कपास व दो एकड़ में खड़ी ग्वार की फसल पर ट्रैक्टर चलाया गया।

फोटो संख्या:86- गांव श्यामपुरा में कब्जा हटाने दौरान ट्रेक्टर के माध्यम से फसल नष्ट करते--स्रोत- फोटो : बचाया गया अधेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें