फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीढि़यों और पंखों में धूल जमी देखर बिफरे सीएमओ

Tue, 06 Aug 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। पिछले दो माह के दौरान चार बार सीएमओ द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान हर बार सफाई व्यवस्था में खामियां मिली। जिम्मेदारों को फटकार लगाने एवं सख्त चेतावनी देने के बावजूद भी नागरिक अस्पताल में सफाई के हालात नहीं सुधर रहे हैं। मंगलवार को उप नागरिक अस्पताल में सीएमओ डॉ. रमेशचंद आर्य ने औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस दौरान निरीक्षण में सीढि़यों व पंखों पर धूल जमी देखकर सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने नर्सिंग अधिकारी राजकुमारी को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए। चार बार निरीक्षण के दौरान सबसे पहले साफ-सफाई में खामियां मिली हैं। आगे से किसी प्रकार की कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग ओपीडी कक्ष बना दिया गया है। साथ ही दवाओं के काउंटर पर भी महिला-पुरुषों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। उन्होंने दवाओं के स्टॉक रजिस्टर की जांच की। इस दौरान डॉ. जितेंद्र मोरवाल, डॉ. पुषराज, फार्मासिस्ट सत्येंद्र, नर्सिंग ऑफिसर राजकुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें