फोटो 29घायल युवती का अस्पताल में उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
नारनौल। नारनौल में एक युवती रोडवेज बस में चढ़ते समय नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पूर्व विधायक रघु यादव के पुत्र सृजन यादव ने घायल युवती को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
पार्क गली के पास एक बेवल निवासी मीनाक्षी रोडवेज बस में चढ़ने के दौरान नीचे गिरने से घायल हो गई। दुर्घटना में युवती के दोनों पैर बस के पिछले टायर के नीचे आने से बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, परंतु अस्पताल की चरमराई व्यवस्था के कारण एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। उसी समय किसी ने नारनौल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सृजन यादव को टेलीफोन पर दुर्घटना के बारे में बताया तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी मौके पर भेज कर घायल युवती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।